112वें बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर 22 मार्च 2024 को बिहार से संबंध रखने वाले भारतीय मूल के चार अमेरिकी को 'बिहार विश्व गौरव सम्मान’ सम्मानित किया गया है।
न्यूयॉर्क स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास में ‘बिहार फाउंडेशन यूएसए’,‘ईस्ट कोस्ट चैप्टर’, और ‘बिहार झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।
सम्मानित होने वाले बिहार, भारतीय मूल के अमेरिकी-
- डॉ. क्रिस सिंह: ‘हॉल्टेक इंटरनेशनल’ के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ)
- अमित चौधरी: ‘विप्रो’ के मुख्य परिचालन अधिकारी
- डॉ. दिनेश रंजन: ‘पीआरएएन मेडिकल समूह’ के संस्थापक
- अभिनव अतुल: ‘न्यूट्रीवेट फार्मकेयर’ के निदेशक।

